आज के युवा अब अन्य स्ट्रीट फ़ूड के बजाय मोमोज खाना पसंद करते हैं। मोमोज हर उम्र के लोग खाना पसंद करते हैं।

नॉर्थ इंडियन स्टेट्स में मोमोज को एक लोकप्रिय को स्ट्रीट फूड रूप में बेहद पसंद किया जाता है।

मोमोज जितना स्वादिष्ट होता है उससे कहीं ज्यादा अनहेल्दी और सेहत को नुकसान पहुंचाने वाला होता है. 

ब्लड शुगर लेवल का बढ़ना - मोमोज को मैदे से बनाया जाता है और मैदे में ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा अधिक होती है।

वजन बढ़ना - मोमोज बनाने के लिए मैदा की जरूरत पड़ती है। मैदा में स्टार्च अधिक होता है। ऐसे में स्टार्च के सेवन से वजन बढ़ सकता है।

कब्ज की समस्या - मोमोज मैदा से बनाया जाता है, जो पेट के लिए नुकसानदायक होता है।

इम्यूनिटी सिस्टम होता है कमजोर

मोमोज के सेवन से टाइफाइड जैसी बीमारी भी हो सकती है। रोड किनारे ठेले पर मिलने वाले मोमो का सेवन सेहत पर बुरा प्रभाव डालता है।