ईशा अंबानी वर्तमान में रिलायंस उद्योग में रिलायंस रिटेल की प्रभारी हैं। ईशा अंबानी अंबानी परिवार की इकलौती बेटी हैं। 23 साल की उम्र में उन्होंने रिलायंस में कारोबार संभालना शुरू किया।

अंबानी परिवार में गूंजी किलकारी की खुशखबरी को अंबानी परिवार ने मीडिया स्टेटमेंट जारी कर साझा किया है। अंबानी परिवार में ये बड़ी खुशखबरी आई है।

आनंद पीरामल से हुई थी शादी, आनंद मूल रूप से राजस्थान से आते है। यहां झुंझनु जिले में उनके कोठियां, हवेलियां और कई पैलेस है। 

आनंद अजय पीरामल और स्वाति पीरामल के बेटे हैं जो पीरामल एंटरप्राइज के मालिक है। आनंद की मां स्वाति पेशे से साइंटिस्ट और इंडस्ट्रियलिस्ट है।

आनंद की मां स्वाति को वर्ष 2012 में पद्मश्री सम्मान भी मिल चुका है।

पेशे से आनंद एक बिजनेसमैन है।

ईशा अंबानी की शादी चार वर्ष पहले बिजनेस मैन आनंद पीरामल से हुई थी। शादी के चार वर्षों बाद दोनों माता-पिता बन गए है।