राजस्थान हाई कोर्ट एलडीसी एग्जाम डेट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी 

राजस्थान में हाई कोर्ट एलडीसी की 2756 पदों पर बड़ी भर्ती काफी समय बाद आई है। अभ्यर्थी यह जानना चाहते हैं कि राजस्थान हाई कोर्ट एलडीसी एग्जाम 2022 का आयोजन कब किया जाएगा।  

सोशल मीडिया अपडेट के अनुसार राजस्थान हाई कोर्ट एलडीसी एग्जाम जनवरी माह में आयोजित किया जा सकता है।  

आवेदनों की संख्या को ध्यान में रखते हुए लिखित परीक्षा दो या अधिक पारियों में भी आयोजित की जा सकती है। 

राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा लिखित परीक्षा राजस्थान के सभी जिला मुख्यालयों पर आयोजित की जाने की संभावना है और आवश्यकता होने पर उपखंड एवं तहसील मुख्यालयों पर भी आयोजित की जाएगी।  

राजस्थान हाई कोर्ट एलडीसी एग्जाम डेट 2022 को लेकर अधिकारिक तौर पर कोई भी घोषणा नहीं की गई है।  

राजस्थान हाई कोर्ट एलडीसी एग्जाम डेट नोटिस 2022 जारी होते ही आपको तुरंत अपडेट दे दी जाएगी।